कुंवारी लड़कियों को भूलकर भी तुलसी में नहीं चढ़ाना चाहिए जल, जानें वजह
सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र और शुभ माना जाता है. माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां सकारात्मकता बनी रहती है.
हालांकि, शास्त्रों में तुलसी के पौधे को लेकर कुछ ख़ास नियम बनाए गए हैं. जिनमें एक नियम ये भी है कि कुंवारी लड़कियों को तुलसी में जल नहीं चढ़ाना चाहिए.
ऐसे में आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह….
दरअसल तुलसी माता भगवान विष्णु की प्रिया मानी जाती हैं और वह जलंधर नामक असुर की पत्नी थी.
लेकिन देव कार्य से भगवान विष्णु को तुलसी के साथ छल करना पड़ा. जब तुलसी को सत्य का ज्ञान हुआ तो उन्होंने अपने शरीर को अग्नि में अर्पित कर दिया और उनकी राख पर तुलसी का पौधा उत्पन्न हुआ.
तुलसी का मूल नाम वृंदा है. वो एक पतिव्रता स्त्री थी. ऐसे में केवल सुहागन स्त्री ही तुलसी को जल और सिंदूर अर्पित करती हैं ताकि उनका सुहाग बना रहे.
इसलिए कहा जाता है कि तुलसी में कभी भी कुंवारी कन्या को जल नहीं देना चाहिए.