अब आप कर सकते हैं UPI स्कैनर कर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट, जानिए प्रोसेस
भारतीय रिजर्व बैंक ने उपयोगकर्ताओं को अपने RuPay क्रेडिट कार्ड को यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस भुगतान एप्लिकेशन से लिंक करने की अनुमति दी है.
अगर आप UPI के लिए क्रेडिट कार्ड का उपयोग करना चाहते हैं, तो आपके पास RuPay क्रेडिट कार्ड होना चाहिए.
बता दें कि कुछ बैंक ही ऐसे हैं, जो वर्चुअल RuPay क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करा रहे हैं. इससे उपयोगकर्ताओं का UPI पेमेंट आसान हो सके.
बड़ी संख्या में हजारों ग्राहकों को UPI पर रुपे क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए, HDFC, कोटक महिंद्रा बैंक, YES बैंक, Axis और फेडरल बैंक वर्चुअल रुपे क्रेडिट कार्ड लाए हैं.
RuPay कार्ड इन बैंकों के उन ग्राहकों को मिलते हैं, जिनके पास पहले से क्रेडिट कार्ड है.
ऐसे में आप अपने बैंक से चेक भी करा सकते हैं कि आप वर्चुअल रुपे क्रेडिट कार्ड के लिए पात्र हैं अथवा नहीं.
अगर आपका बैंक पेशकश करता है, तो आप आवेदन कर सकते हैं. फिर, वर्चुअल कार्ड को UPI से लिंक कर सकते हैं. इसके बाद आप लेनदेन कर सकते हैं.
दरअसल, जैसे हम पहले क्रेडिट कार्ड का यूज करने के लिए मशीन का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब किसी शॉप या मॉल में जाकर सीधा उनके UPI स्कैनर पर ही पेमेंट कर सकते हैं.
हालांकि पहले हम अपने खाते से पैसे कटवाते थे, लेकिन अब वही काम हम अपने क्रेडिट कार्ड से कर पाएंगे.
आप वर्चुअल RuPay क्रेडिट कार्ड को GooglePay, PayTm, PhonePe जैसे UPI आधारित ऐप्स से लिंक कर सकते हैं और भुगतान कर सकते हैं. Cred ऐप पर भी आप अपने तमाम क्रेडिट कार्ड को जोड़कर स्कैनर पर पेमेंट कर सकते हैं.
इसमें RuPay क्रेडिट कार्ड को जोड़ने का आसान तरीका अलग से भी शो हो रहा होगा. क्रेडिट कार्ड को जोड़ने के लिए आपको केवल पिन बनाना होगा और फिर आप मर्चेंट स्कैनर पर पेमेंट कर सकते हैं.