गुलाब के रंगों में छिपे होते है खास इशारे, जानें किस रंग का क्या होता है सीक्रेट
रोज़ डे के दिन कपल्स एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर अपने प्यार का इजहार करते है
लेकिन क्या आपको पता है कि किस रंग के गुलाब के फूल का क्या मतलब होता है, यदि नहीं तो देर किस बात की चलिए जानते है.
लाल गुलाब प्रेम और जुनून का प्रतीक है, जो रोमांस और गहरी भावनाओं को दर्शाता है. लाल गुलाब देने का मतलब-आप किसी के लिए काफी डीप फीलिंग्स रखते हैं
सफेद गुलाब शुद्धता, मासूमियत, नई शुरुआत, शांति और सम्मान का प्रतीक होता है. इसे देने का मतलब- कोई नई शुरुआत करना या शुभकामनाएं देना होता है.
गुलाबी रंग कोमलता, प्रशंसा और आभार का प्रतीक है. ये फूल दोस्तों और परिवार के सदस्यों को देने के लिए बेहतरीन ऑप्शन है.
पीला गुलाब खुशी, दोस्ती और उत्साह का प्रतीक होता है, जो आपसी समझ को दर्शाता है. पीला गुलाब देना उसकी खुशी और सफलता की कामना करना होता है.
नारंगी गुलाब एनर्जी और उत्साह का प्रतीक है, जो किसी को प्रेरित करने या उसकी उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है.
नीला गुलाब रहस्य, असंभव और अद्भुत का प्रतीक होता है, जो उन लोगों को दिया जाता है, जो कुछ अलग और अनोखा चाहते हैं.
बैंगनी गुलाब रहस्य, आकर्षण और रॉयल फीलिंग्स का प्रतीक है. ये फूल किसी को खास महसूस कराने के लिए सही माना जाता है.
काला गुलाब दु:ख, विदाई और अंत का प्रतीक है. ये फूल रहस्य और नाटकीयता को भी दर्शाता है. साहित्य और कला में इसे प्रतीकात्मक रूप से इस्तेमाल किया जाता है.