लाल, पीला, गुलाबी… हर रंग के गुलाब का होता है खास मतलब, जानें

फरवरी यानी प्‍यार का महीना चल रहा है. आज से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है. वैलेंटाइन वीक का हर एक दिन कपल्‍स के लिए बेहद खास होता है.

प्रेमी जोड़े इन वीक का बेसब्री से इंतजार करते हैं. वैलेंटाइन वीक का पहला दिन 7 फरवरी यानी रोज डे से शुरू होता है और 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे तक चलता है. 

आज की खबर में हम बात करेंगे रोज डे की. रोज डे पर लोग एक-दूसरे को गुलाब देते हैं. गुलाब को प्रेम का प्रतीक माना जाता है.

गुलाब प्यार के इजहार करने का जरिया है. इसके अलावा लोग गुलाब के फूलों से एक दूसरे के प्रति अपनी फीलिंग्‍स को भी बयां करते हैं. 

हर रंग के गुलाब का अलग ही महत्‍व होता है. ये तो सभी को पता है कि लाल गुलाब इजहार ए मोहब्बत का प्रतीक है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारंगी, पीला, गुलाबी रंग का गुलाब किसे देते हैं और यह किस तरह के फीलिंग्‍स को दिखाता है. आइए विस्‍तार से जानते हैं इसके बारें में.

लाल रंग प्यार का, सुहाग का प्रतीक है. रेड रोज प्यार का प्रतीक है. यही वजह है कि रेड रोज प्यार की फीलिंग्स जाहिर करने के लिए परफेक्ट है.

अगर आप किसी से ये जाहिर करना चाहते हैं कि उनको पाकर आप खुद को खुशकिस्‍मत महसूस करते हैं. तो पिंक गुलाब सेलेक्‍ट करें.

पीले रंग का गुलाब दोस्‍ती का प्र‍तीक है. अगर आप किसी से फ्रेंडशिप करना चाहते हैं तो रोज डे पर पीला गुलाब देकर अपनी फीलिंग जाहिर करें.

ऑरेंज रोज़ इस भावना को जाहिर करता है कि आप दोनों एक-दूसरे को लेकर पैशनेट हैं. यानी अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उनके साथ अपने रिश्‍ते को आगे बढ़ाना चा‍हते हैं तो नारंगी रंग का गुलाब दे.