सिर खुजलाने से लेकर पैर हिलाने तक, इन 4 आदतों से घर में आती है दरिद्रता

शास्त्र के अनुसार, हमारी दिनचर्या और आदतें हमारे भाग्य और जीवन को काफी हद तक प्रभावित करती हैं. 

जहां एक तरफ कुछ आदतें हमारे जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आती हैं. वहीं, दूसरी तरफ कुछ आदतें घर की बरकत को खत्म कर देती हैं.

ऐसे में आज हम आपको उन 4 आदतों के बारे में बताएंगे, जो दरिद्रता यानी अलक्ष्मी का कारण बनती हैं...

शास्त्रों के अनुसार, पैर हिलाना बेहद अशुभ होता है. पैर हिलाने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर होती है. संचित धन का नाश होने लगता है.

कुछ लोगों को नाखून चबाने की आदत होती है. ये न सिर्फ स्वास्थ्य की दृष्टि से हानिकारक है, बल्कि इससे व्यक्ति की किस्मत पर भी बुरा असर पड़ता है.

शास्त्र के अनुसार, नाखूनों को दांतों से चबाना दरिद्रता को आमंत्रण देना है. इससे व्यक्ति के करियर में बाधाएं उत्पन्न होने लगती हैं. बनते काम बिगड़ने लगते हैं.

सनातन धर्म में रसोई घर को अन्न की देवी मां अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है. रसोई घर में पवित्रता का खास ख्याल रखा जाता है. 

लेकिन कुछ लोग खाना बनाते समय खाने को बीच-बीच में खाते रहते हैं. ऐसे लोगों के घर में बरकत नहीं रहती. इनके घर में अन्न और धन की कमी होने लगती है.

शास्त्रों के अनुसार, दोनों हाथों से एक साथ सिर खुजलाना बेहद अशुभ है. ऐसा करने से बिजनेस में भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है.