लेफ्ट या राइट… किस हाथ में घड़ी पहनना होता है शुभ? यहां जानिए जवाब, वरना

आजकल घड़ी पहनने का शौक हर किसी को होता है. बच्चों से लेकर बूढ़े तक हर कोई घड़ी पहनता है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों में घड़ी पहनने को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं. जिनका पालन करना जरूरी होता है.

दरअसल, माना जाता है कि ग़लत हाथ में घड़ी पहनने से व्यक्ति के जीवन में समस्याएं आने लगती हैं. ऐसे में सही हाथ में घड़ी पहनना जरूरी है.

ऐसे में आइए जानते हैं कि शास्त्र के अनुसार, घड़ी पहनने के लिए कौन सा हाथ शुभ होता है….

शास्त्रों के अनुसार, घड़ी को बाएं हाथ में पहनना शुभ माना जाता है. शास्त्र के अनुसार, दाएं हाथ में घड़ी पहनने से व्यक्ति की ऊर्जा का संतुलन बिगड़ सकता है.

जिसका प्रभाव दैनिक दिनचर्या पर पड़ता है. साथ ही करियर में बाधा का सामान करना पड़ता है.

शास्त्र के अनुसार, हाथ में घड़ी पहनने के लिए गोल्डन या सिल्वर कलर का स्ट्रैप शुभ माना जाता है. अधिक चमकदार और बड़ी घड़ी को पहनने से बचना चाहिए.

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि गलत आकार और रंग की घड़ी को हाथ में पहनने से फैसले लेने की क्षमता में कमी देखने को मिलती है और जीवन में एकाग्रता की कमी होती है.

हाथ में बंद या टूटी घड़ी भूलकर भी नहीं पहननी चाहिए. बंद या टूटी घड़ी पहनने से जीवन पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है और करियर में समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है.