रात में सोने से पहले भूलकर भी न देखें ये 3 चीजें, वरना उड़ जाएगी नींद

रात में अच्छी नींद लेना मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है. लेकिन कई बार कुछ वजहों के कारण हमारी नींद बार-बार खुलने लगती है.

वास्‍तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं, जिसे रात में सोने से पहले भूलकर भी नहीं देखना चाहिए.

दरअसल, इन चीजों का संबंध ऐसे ग्रहों से होता है, जो आपको बेचैन कर सकते हैं. इससे आपकी नींद ख़राब हो सकती है और बुरे सपने भी आ सकते हैं.

ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं, जिन्हें रात में सोन से पहले भूलकर भी नहीं देखना चाहिए…

ज़्यादातर लोग सोने से पहले झूठे बर्तनों को बिना साफ किए ही सो जाते हैं. किचन की सिंक में पड़े गंदे और झूठे बर्तनों में राहु और केतु का प्रभाव होता है. ऐसे में इन्हें रात में देख कर सोना आपको मानसिक रूप से अशांत कर सकता है.

रात में किचन में गंदे बर्तन छोड़कर सोने से धन हानि भी होती है. इसलिए रात में सोने से पहले किचन को साफ करके ही सोना चाहिए.

रात में शीशा देखकर सोना अशुभ माना जाता है. इससे आपको नींद आने में समय लगता है और जब नींद आती भी है, तो बार-बार टूट जाती है.

दरअसल, शीशा अपने अंदर नकारात्‍मक और सकारात्‍मक, दोनों तरह की ऊर्जा को समाहित करता है. रात में नकारात्‍मक ऊर्जा ज्‍यादा प्रबल होती है. ऐसे में शीशा देखते वक्‍त यही नकारात्‍मक ऊर्जा आपके अंदर भी प्रवेश कर जाती है.

रात में सोते वक्‍त पानी देखना और अपने सिरहाने रखना, दोनों को ही वर्जित माना गया है. इससे रात में सोते वक्‍त मन उथल-पुथल रहता है और ठीक से नींद नहीं आ पाती है.