ऑफिस डेस्क पर इन चीजों को रखना पड़ सकता है भारी, करियर पर पड़ेगा असर!

कई बार पूरी मेहनत और कोशिशों के बावजूद हमें सफलता हासिल नहीं हो पाती और इसकी वजह भी समझ नहीं आती. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इसका एक कारण आपकी ऑफिस डेस्क भी हो सकती है.

वास्तु शास्त्र में ऑफिस डेस्क पर रखी चीजों को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं. मान्यता है कि कुछ वस्तुएं कार्यस्थल पर नकारात्मकता का माहौल बना सकती हैं. चूंकि ऑफिस में हम दिन का काफी समय बिताते हैं, इसलिए वहां का वातावरण सकारात्मक और व्यवस्थित होना जरूरी माना जाता है.

यही वजह है कि लोग अपनी ऑफिस डेस्क को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने पर ध्यान देते हैं. मान्यता है कि इससे काम के माहौल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और तरक्की के रास्ते भी खुल सकते हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऑफिस डेस्क पर कुछ चीजों को रखना वास्तु के अनुसार उचित नहीं माना जाता? आइए जानते हैं, किन चीजों को डेस्क से दूर रखना चाहिए…

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, ऑफिस डेस्क पर बंद घड़ी रखना शुभ नहीं माना जाता. माना जाता है कि रुकी हुई घड़ी जीवन में ठहराव का संकेत देती है और इसका असर करियर पर भी पड़ सकता है. इससे तरक्की के रास्ते में रुकावट आने और नौकरी से जुड़ी परेशानियां बढ़ने की मान्यता है.

अगर आपकी ऑफिस डेस्क पर पौधे रखे हैं, तो उनकी नियमित देखभाल करना जरूरी है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, सूखे या मुरझाए पौधों को डेस्क पर रखना शुभ नहीं माना जाता. माना जाता है कि ऐसे पौधे नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा दे सकते हैं और करियर में रुकावट का कारण बन सकते हैं.

ऑफिस डेस्क पर टूटे हुए कप, गिलास या किसी अन्य वस्तु को रखने से बचना चाहिए. वास्तु के अनुसार, टूटी हुई चीजें नकारात्मकता का प्रतीक मानी जाती हैं. माना जाता है कि इनका असर काम के माहौल पर पड़ सकता है और व्यक्ति का मन काम में कम लग सकता है.

कई बार ऑफिस डेस्क पर पुराने बिल, फटे हुए कागज और अनावश्यक सामान जमा हो जाता है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, ऐसी चीजें कार्यस्थल पर नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकती हैं. इसलिए डेस्क को साफ और व्यवस्थित रखना चाहिए.

वास्तु शास्त्र में ऑफिस डेस्क पर टूटी हुई चीजें रखने से भी बचने की सलाह दी जाती है. इसमें खराब पेन, टूटा चार्जर या इस्तेमाल के लायक न रह गई अन्य वस्तुएं शामिल हैं. मान्यता है कि ऐसी चीजें काम के माहौल में नकारात्मकता ला सकती हैं और करियर में रुकावट से जुड़ी मानी जाती हैं.