बेड या कुर्सी पर बैठकर क्यों नहीं हिलाना चाहिए पैर? वजह जान रह जाएंगे दंग

हिंदू परिवारों में आपने अक्सर देखा होगा कि बड़े-बुजुर्ग कुर्सी या बिस्तर पर बैठकर पैर हिलाने से रोकते हैं. कई लोग उनकी इस बात को महज पुरानी परंपरा समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. हालांकि, ज्योतिष और वास्तु से जुड़ी मान्यताओं में इस आदत को लेकर कुछ अलग धारणाएं बताई गई हैं.

मान्यता है कि बैठते समय लगातार पैर हिलाना शुभ नहीं माना जाता. ज्योतिषीय के अनुसार, ऐसी आदत व्यक्ति के जीवन में आर्थिक परेशानियों और नकारात्मक परिस्थितियों का कारण बन सकती है. कुछ मान्यताओं में इसे कुंडली में चंद्रमा और शनि से भी जोड़कर देखा जाता है.

कहा जाता है कि चंद्रमा मन और भावनाओं से संबंधित है, जबकि शनि को कर्म और अनुशासन का कारक माना जाता है. इसलिए पैर हिलाने जैसी आदत को इन ग्रहों से जुड़ी ऊर्जा पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला माना जाता है. हालांकि, ये बातें धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं, इनका वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

अब सवाल उठता है कि आखिर बड़े-बुजुर्ग बैठते समय पैर हिलाने से क्यों रोकते हैं. आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह…

कहा जाता है कि कुर्सी या बिस्तर पर बैठे हुए लगातार पैर हिलाने से मन की स्थिरता प्रभावित हो सकती हैय ज्योतिषीय दृष्टिकोण में इसे मानसिक चंचलता और बेचैनी से जोड़कर देखा जाता है. इससे व्यक्ति का मन किसी एक काम पर टिकाने में परेशानी महसूस कर सकता है.

सनातन परंपराओं में पैर हिलाने की आदत को कभी-कभी धन और समृद्धि के लिए शुभ नहीं माना गया है. मान्यता है कि इससे घर में लक्ष्मी का ठहराव कम होता है और अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं. हालांकि, यह धार्मिक मान्यता है, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है.

वास्तु से जुड़ी धारणाओं के अनुसार, बिना किसी विशेष वजह के लगातार पैर हिलाते रहना आसपास की सकारात्मकता को प्रभावित कर सकता है. माना जाता है कि इससे व्यक्ति की मानसिक शांति और काम करने की क्षमता पर भी असर पड़ सकता है.

पैर हिलाने की आदत को एकाग्रता में कमी से भी जोड़ा जाता है. लगातार शरीर का कोई हिस्सा हिलते रहने से व्यक्ति का ध्यान बंट सकता है, जिससे जरूरी काम पर फोकस बनाए रखना मुश्किल हो सकता है. ज्योतिषीय मान्यताओं में इसे कार्यों में रुकावट आने से भी जोड़कर देखा जाता है.

ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन और भावनाओं का कारक तथा शनि को अनुशासन, स्थिरता और कर्म से संबंधित ग्रह माना जाता है. कुछ ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, लगातार पैर हिलाने की आदत इन ग्रहों से जुड़ी स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है. इसके परिणामस्वरूप मानसिक अशांति, अस्थिरता या जीवन में संघर्ष बढ़ने की बात कही जाती है.