घर की इन 3 चीजों पर नहीं पड़नी चाहिए लोगों की नजर, वरना छिन जाएगा सुख-चैन
जीवन में सुख-समृद्धि के लिए घर में वास्तु के अनुसार, चीजों का होना जरूरी है. जिस घर में वास्तु दोष लग जाता है. वहां कभी खुशी नहीं टिकती.
वास्तु शास्त्र में घर में रखी चीजों को लेकर ख़ास नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है.
इन्हीं नियमों में से एक है घर की कुछ चीजों को लेकर जिन पर घर के लोगों की नजर बार-बार नहीं पड़नी चाहिए.
ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं, जिनपर बार-बार नज़र नहीं जानी चाहिए…
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में अभिमंत्रित चीज चीज हैं जैसे- यंत्र, धागा, नारियल , फूल या कोई ऐसी चीज जो मंदिर से लाई गई हो.
तो उन चीजों को ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां पर घर या बाहर के लोगों की बार-बार न पड़ें. इसे ऐसी जगह पर रखना चाहिए जो पवित्र और शुद्ध हो.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. घर में झाड़ू को जहां भी रखें, इस बात का ध्यान रखें कि हमेशा झाड़ू को लोगों की नजरों से दूर ही रखें.
इतना ही नहीं, हमेशा झाड़ू को सही दिशा में ही रखें. दक्षिण-पश्चिम दिशा झाड़ू रखने के लिए सबसे सही मानी गई है. छुपाकर और सही दिशा में झाड़ू रखें तो घर में माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.
घर में धन से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती है अगर घर या बाहर के लोगों की नजर बार-बार आपके घर की तिजोरी पर पड़े. तिजोरी को हमेशा गुप्त जगह पर रखें.