घर में पोछा लगाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी
लोग अपने घर को साफ रखने के लिए रोजाना झाड़ू पोछा करते हैं. हिंदू धर्म में साफ-सफाई को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है.
ऐसी मान्यता है कि जिस घर में साफ-सफाई रहती है, वहां माता लक्ष्मी का वास होता है.
लेकिन घर में पोछा लगाते समय लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे घर की सुख-समृद्धि कम होने लगती है.
ऐसे में आइए जानते हैं कि घर में पोछा लगाते वक्त वास्तु के किन नियमों का पालन करना जरूरी है...
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमेशा मुख्य द्वार से घर में पोछा लगाने की शुरुआत करनी चाहिए. इसके बाद घर के अन्य कमरों और कोनों में पोछा लगाएं.
पोछा हमेशा दक्षिणावर्त दिशा में घुमाते हुए लगाना चाहिए. सफाई की समाप्ति भी मुख्य द्वार के पास ही करनी चाहिए, ताकि घर की नकारात्मकता बाहर निकल जाए और सकारात्मकता का प्रवेश हो.
लोग दिन में कभी भी पोछा लगा देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार फर्श साफ करने का सबसे उत्तम समय ब्रह्म मुहूर्त (सूर्योदय से पूर्व, सुबह 4:00 से 5:30 बजे के बीच) माना गया है.
इस समय की गई सफाई घर में दैवीय शक्तियों के प्रभाव को बढ़ाती है. अगर इस ऐसा करना संभव ना हो, तो सूर्योदय के तुरंत बाद सफाई कर लेना अच्छा माना गया है.
अगर आपको लगता है कि घर में तनाव का माहौल रहता है या तरक्की रुकी हुई है, तो पोछा लगाते समय पानी में एक चुटकी सेंधा नमक या थोड़ा सा नींबू का रस जरूर मिलाएं.
माना जाता है कि नमक में नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की शक्ति होती है. इस उपाय से न सिर्फ घर के कीटाणु खत्म होते हैं, बल्कि परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और तालमेल भी बढ़ता है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दोपहर के समय या सूर्यास्त के बाद घर में पोछा नहीं लगाना चाहिए. दोपहर के समय नकारात्मक शक्तियां अधिक प्रभावी होती हैं.