कपड़ों की अलमारी में इन 5 चीजों की मौजूदगी मानी जाती है अशुभ, आज ही हटाएं!
वास्तु शास्त्र में घर के अलग-अलग हिस्सों और उनमें रखी वस्तुओं को विशेष महत्व दिया गया है. मान्यता है कि चीजों को सही दिशा और उचित स्थान पर रखने से घर का वातावरण सकारात्मक बना रह सकता है.
कपड़ों की अलमारी को लेकर भी वास्तु में कुछ नियम बताए गए हैं.
ज्योतिषीय मान्यताओं में कपड़ों और अलमारी का संबंध शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है. माना जाता है कि साफ-सुथरी और व्यवस्थित अलमारी शुक्र से जुड़ी सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करती है.
वहीं, कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जिन्हें कपड़ों के साथ रखना वास्तु के लिहाज से उचित नहीं माना जाता. आइए जानते हैं किन चीजों को अलमारी से दूर रखना चाहिए…
कपड़े रखने वाली अलमारी में जूते या चप्पल रखना वास्तु के अनुसार सही नहीं माना जाता. मान्यता है कि जूते-चप्पल बाहर की धूल और नकारात्मक ऊर्जा को अपने साथ घर के अंदर ला सकते हैं.
कपड़ों के साथ मेकअप और अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट्स रखने से भी बचने की सलाह दी जाती है. वास्तु और ज्योतिषीय मान्यताओं में सौंदर्य से जुड़ी वस्तुओं का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है और इन्हें कपड़ों के बीच रखने को उचित नहीं माना जाता.
कई घरों में लोग सुविधा के लिए कपड़ों के बीच पैसे या गहने रख देते हैं. वास्तु की मान्यताओं के अनुसार ऐसा करना उचित नहीं माना जाता. धन और आभूषणों को सुरक्षित तथा निर्धारित स्थान पर रखने की सलाह दी जाती है.
अलमारी में पुराने कपड़ों के साथ अनावश्यक सामान भरते जाना भी अच्छी आदत नहीं है. वास्तु मान्यताओं में अव्यवस्था को नकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है.
कपड़ों की अलमारी में खाने की चीजें रखना भी उचित नहीं माना जाता. वास्तु के अनुसार भोजन के लिए रसोई या उससे संबंधित स्थान को बेहतर माना जाता है. स्वच्छता के नजरिए से भी खाने की वस्तुओं को कपड़ों से दूर रखना जरूरी है.