गलत दिशा में रखा सोफा-टीवी बन सकता है आपके दुर्भाग्य का कारण, जानें कैसे

सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है. जब घर में रखी कोई चीज़ वास्तु अनुसार नहीं होती, तो जीवन में परेशानियां आने लगती हैं.

वास्तु शास्त्र में ड्राइंग रूम में रखे सोफा और टीवी को भी लेकर कुछ ख़ास नियम बताए गए हैं.

ऐसे में आज हम जानेंगे कि सोफा और टीवी को किस दिशा में रखना शुभ होता है…

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ड्राइंग रूम में सोफे के लिए दक्षिण या पश्चिम दिशा को बेहद शुभ माना जाता है. इस दिशा में सोफा रखने से घर में सुख-शांति का वास होता है.

वहीं, टीवी के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है. इस दिशा में टीवी लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है. साथ ही परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम दिशा में टीवी लगाने से सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में रुकावट आ सकती है. इसलिए घर में टीवी को लगाने से पहले वास्तु के नियम के बारे में जान लें.

ड्राइंग रूम के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा को अधिक शुभ माना जाता है. इस दिशा में ड्राइंग रूम होने से घर में सुख-शांति का वास होता है.

इसके अलावा ड्राइंग रूम के लिए उत्तर दिशा को भी खास माना जाता है. इस दिशा में ड्राइंग रूम होने से सकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है, क्योंकि उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है.

घर की पूर्व दिशा ड्राइंग रूम के लिए अत्यंत लाभदायक होती है. इस दिशा में ड्राइंग रूम होने से परिवार के सदस्यों को जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं.