अगर चाहते हैं घर में बनी रहे बरकत और खुशहाली, तो भूलकर भी न करें ये 5 काम

कई बार ऐसा होता है कि खून-पसीने की कमाई करने के बाद भी घर में सुख-समृद्धि नहीं रहती और ना ही पैसा बचता है. 

इसके पीछे वास्तु दोष हो सकता है. वास्तु शास्त्र में ऐसे 5 कार्य बताए गए हैं, जिन्हें रकने से घर में सुख-शांति और समृद्धि स्थापित नहीं हो पाती.

ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कौन से 5 कार्य हैं, जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए...

शास्त्रों के अनुसार, घर में भूलकर भी गंदे जूते या चप्पल पहनकर नहीं जाना चाहिए. ऐसा करने से परिवार में कलह, आशांति बनी रहती है.

शास्त्र के अनुसार, चिकन में भी गंदे चप्पल या जूते पहनकर नहीं जाना चाहिए. इससे बृहस्पति ग्रह की दशा बिगड़ती है. 

शास्त्र के अनुसार, जिसके अंदर असंतोष और धैर्यहीनता होती है, उनपर केतु ग्रह हावी होने लगता है. जिससे परिवार में हमेशा टेंशन और कलह होता है.

कुछ लोग बेवजह सड़क चलते कुत्ते को लात मार देते हैं. जो पाप माना जाता है. उसे लात मारने से विवाह में अड़चने आती हैं.

अक्सर लोग अनावश्यक चीख-चीखकर बात करते हैं. शास्त्र के अनुसार, घर में चिल्लाकर या अनावश्यक ऊंची आवाज में बात करने से गुरु ग्रह की स्थिति खराब हो जाती है. जिससे कभी भी घर में बरकत नहीं होती.