घर में रखते हैं मोर पंख तो इस बात का रखें ख्याल, वरना छा जाएगी कंगाली
वास्तु शास्त्र में आर्थिक तंगी से बचने और घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं.
यदि आप नियम अनुसार सभी उपाय के पालन करें तो इसका असर भी देखने को मिलता है. ऐसे में ही एक है मोर पंख.
वास्तु शास्त्र में मोर पंख को बहुत ही शुभ माना गया है. कई लोग इसे घर में रखते हैं. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है. जिससे मन प्रसन्न रहता है.
लेकिन इसे रखने के कुछ नियम हैं, जिनका पालन न करने से जीवन में परेशानियां आने लगती हैं....
वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख को घर में हमेशा दक्षिण-पश्चिम या पूर्व दिशा में रखना चाहिए. इस बात का ध्यान रहे कि जिस भी दिशा में पैर करके सोएं उस दिशा में मोर पंख न रखें.
इससे पति-पत्नी के बीच कड़वाहट आ सकती है. अगर बेडरूम में इनडोर प्लांट है तो गमले में भी मोर का पंख सजा सकते हैं. गमले को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना वास्तु दोष दूर करेगा.
शास्त्र के अनुसार मोर पंख को पैरों के पास न रखें, ऐसा करने से घर के लोगों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. गृह क्लेश बढ़ सकता है. मोर पंख को कभी भी बिस्तर के नीचे न रखें, इससे धन हानि हो सकता है.
मोर पंख को पवित्र जगह पर सम्मान से रखें और उस जगह को हमेशा साफ करते रहें. इससे घर में खुशहाली आएगी. मोर पंख को सजावट के लिए उपयोग न करें. इसे हमेशा पूजा घर में या पूरी पवित्रता के साथ ही रखें.
शास्त्र के अनुसार जब मोर पंख को साधारण सजावट का सामान बनाकर रखा जाता है तो इसकी सकारात्मक ऊर्जा ना नाश हो जाता है.
शास्त्र के अनुसार मोर पंख व्यक्ति के भाग्य से जुड़ा होता है. ऐसे में कभी भी उपहार के रूप में अपने पास के मोर पंख को किसी और को नहीं देना चाहिए.
इससे व्यक्ति अपने सौभाग्य को उपहार में दे देता है और अपने लिए दुर्भाग्य को बुलाता है.