घर की छत पर इन 5 पक्षियों का बैठना होता है अशुभ, घट सकती है अप्रिय घटना
घर की छत पर अक्सर पक्षी बेठे या बोलते नजर आते हैं. उनकी चहचाहट से मन को शांति भी मिलती है.
लेकिन वास्तु के अनुसार, कुछ पक्षियों का घर की छत पर बार-बार बैठना या बोलना बेहद अशुभ माना जाता है. आइए जानते हैं...
शास्त्रों के अनुसार, बाज या गिद्ध का घर की छत पर बैठना या बोलना शुभ नहीं है. ये इस बात का संकेत है कि घर में किसी ना किसी प्रकार का वास्तु दोष है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत पर चमगादरों का होना या रात में उसका बोलना शुभ नहीं है. इनके होने से घर मे रहने वाले लोगों की तरक्की रुक जाती है.
वैसे तो घर के आंगन में कौए का बोलना शुभ माना गया है. लेकिन, शास्त्रों के अनुसार, अगर घर की छत पर कौआ लगातार बोलता रहे, तो यह वास्तु दोष का संकेत हो सकता है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत पर टिटहरी का बैठना या बोलना बेहद अनिष्टकारी है. इससे जीवन में कुछ अशुभ घटना घट सकती है.
उल्लू को धन की देवी मां लक्ष्मी का वाहन माना गया है. लेकिन अगर घर की छत पर कई दिनों तक उल्लू आकर आवाज निकाले, तो ये अशुभ है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नकारात्म्क ऊर्जा को दूर करने के लिए सेंधा नमक का पोछा लगाना चाहिए.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में शाम के समय लोबान या भीमसेनी कपूर जलाकर उसका धुआं समूचे घर में दिखाना चाहिए. इस उपाय को करने से बाधाएं टल सकती हैं.