विकट संकष्टी चतुर्थी पर करें इन मंत्रों का जाप, गणेश जी की बरसेगी कृपा

सनातन धर्म में चतुर्थी तिथि का विशेष महत्‍व होता है. इस दिन प्रथम पूज्‍य भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है. 

वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विकट संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है. आज 5 अप्रैल को ये तिथि मनाई जा रही है.

मान्‍यता है कि इस दिन विघ्‍नहर्ता श्रीगणेश की विधिवत पूजा करने से सभी तरह के संकट दूर हो जाते हैं. 

शास्त्रों के अनुसार, विकट संकष्‍टी चतुर्थी के दिन कुछ मंत्रों का जाप करने से गणेश जी की विशेष कृपा बरसती है. आइए जानते हैं...

श्री गणेशाय नम:

ॐ गं गणपतये नम:

ॐ वक्रतुंडा हुं

वक्रतुंड महाकाय, सूर्य कोटि समप्रभ निर्विघ्नम कुरू मे देव, सर्वकार्येषु सर्वदा

ॐ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्