केदारनाथ जाने के दौरान इन 4 जगहों का भी करें दीदार, मिलेगा अद्भुत अनुभव

देवों के देव महादेव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ के कपाट भक्तों के लिए खुल गए हैं.

प्रतिवर्ष केदारनाथ के दर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. 

इस कड़ी में अगर इस साल आप केदारनाथ जाने की सोच रहे हैं तो आप इसके नजदीक के कुछ और पवित्र धामों पर भी जा सकते हैं. 

केदारनाथ के पास बद्रीनाथ धाम भी है. बद्रीनाथ धाम से केदारनाथ की कुल दूरी लगभग 40 किलोमीटर के आस पास है.

यहां पर भगवान शिव के भक्तों को एक बार जरुर आना चाहिए. इस चोटी को भगवान शिव का पर्वत कहा जाता है. बद्रीनाथ वह मंदिर है जहां पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. 

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के पांच प्रयागों में से एक देवप्रयाग का अपना अलग महत्व है. 

बता दें कि देवप्रयाग वही स्थान है जहां गंगोत्री से आने वाली भागीरथी नदी और बदरीनाथ धाम से आने वाली अलकनंदा नदी का संगम होता है. यहां पर श्री रघुनाथ जी का मंदिर भी है.

अगर आप दिल्ली एनसीआर से केदारनाथ के लिए जा रहे हैं तो आप ऋषिकेश भी जा सकते हैं. यहां पर हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं. ऋषिकेश से केदारनाथ की दूरी तकरीबन 105 किलोमीटर है.

भारत के सबसे धार्मिक शहरों में से एक है हरिद्वार. यहां पर दशहरा के समय बड़ा और भव्य नजारा देखने को मिलता है. हरिद्वार से केदारनाथ केवल 123 किलोमीटर दूर है.