धीरे-धीरे वॉक करना किसके लिए है फायदेमंद, जानिए क्या हैं इसके लाभ
वॉकिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो फिट रहने के सबसे आसान तरीकों में से एक है. रोजाना वॉक करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है.
लेकिन क्या आप जानते है कि तेज वॉक करना ज्यादा फायदेमंद है या फिर स्लो वॉक? यदि नहीं, तो चलिए जानते है इसके बारे में...
बता दें कि वॉक करना आपके व्यक्तिगत लक्ष्यों और शारीरिक स्थिति पर निर्भर करता है. लेकिन आज हम स्लो वॉक के फायदों के बारे में जानेगें.
स्लो वॉक खासतौर से शुरुआत करने वालों, बुजुर्गों या जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोगों के लिए बेहतर माना जाता है.
अगर आप एक्सरसाइज की दुनिया में नए हैं या लंबे अरसे बाद शुरू कर रहे हैं, तो स्लो वॉक एक बेहतरीन ऑप्शन है.
धीरे-धीरे चलना शरीर पर जोर नहीं डालता और चोट का खतरे को कम करता है. साथ ही यह तनाव और एंग्जाइटी को भी कम करता है.
वहीं, खाना खाने के बाद 10-15 मिनट की स्लो वॉक पाचन तंत्र को एक्टिव करने में मदद करती है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखती है.
नियमित रूप से स्लो वॉक करने से धीरे-धीरे आपका स्टैमिना बढ़ता है, जिससे आप बाद में तेज चलने के लिए खुद को तैयार कर पाते हैं.