प्यार, दोस्ती में मिलेगा धोखा, कहीं आपके हाथ में तो नहीं हैं ये रेखाएं?
किसी भी जातक के हाथों की रेखा बहुत कुछ बयां करती है. हस्तरेखा ज्योतिष की मदद से हमारे हाथों की रेखाएं और चिन्ह हमारे भविष्य के बारे में बता सकती हैं.
हाथों की रेखाओं से जातक के वैवाहिक जीवन, उसकी जिंदगी में आने वाली मुश्किलें, धन जैसी तमाम चीजों के बारे में पता किया जा सकता है.
कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें जिंदगी में कई बार हर रिश्ते में धोखा मिलता है. ऐसे में इसकी ज़िम्मेदार आपकी हाथ की रेखाएं हो सकती हैं.
माना जाता है कि हाथ की कुछ रेखाएं रिश्तों में उतार चढ़ाव और धोखे की ओर इशारा करती हैं, जिसे ब्रेकअप लाइन कहा जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं इस रेखा के बारे में और हाथ में ये रेखा कहां होती है…
हाथ में छोटी उंगली के नीचे किनारे की ओर कुछ छोटी क्षैतिज रेखाएं होती हैं. इन रेखाओं को विवाह या प्रेम रेखा कहा जाता है. जब ये रेखाएं टूटी हुई धुंधली दिखती हैं तो इन्हें ही आम भाषा में ब्रेकअप लाइन कहा जाता है.
अगर विवाह रेखा बीच से कटी हुई या दो हिस्सों में बंटी हुई है तो इसे रिश्ते में रुकावट का संकेत माना जाता है. ऐसी स्थिति में रिश्ते लंबे समय तक स्थिर नहीं रह पाते हैं.
वहीं, जब विवाह रेखा नीचे की ओर झुककर हृदय रेखा की तरफ जाती है तो इसे भावनात्मक तनाव और निराशा से जोड़ा जाता है. ये रिश्ते में दूरी और गलतफहमियों का संकेत देती है.
अगर हाथ की हृदय रेखा पर कट क्रॉस या द्वीप जैसे निशान नजर आएं तो यह भावनात्मक अस्थिरता का संकेत माना जाता है. ऐसे लोग रिश्तों में ज्यादा संवेदनशील होते हैं.
वहीं, अगर विवाह रेखा साफ न होकर हल्की या धुंधली हो तो इसे लव लाइफ में अनिश्चितता का संकेत माना जाता है.
अगर विवाह रेखा अंत में दो भागों में बंट जाए तो इसे मतभेद और अलगाव का संकेत माना जाता है.