क्या है यूरोपीय संघ (EU)? एक-एक प्वाइंट में समझें
बता दें कि EU का फुल फॉर्म - यूरोपियन यूनियन (यूरोपीय संघ) है.
इसकी स्थापना 1 नवंबर 1993 को हुई थी.
EU यूरोप के 27 देशों का आर्थिक और राजनीतिक संगठन है.
ये शांति, सहयोग और समृद्धि के लिए मिलकर काम करता है. EU एक 'देश' की तरह काम करता है.
EU के अपने कानून, संसद, बैंक और मुद्रा (यूरो) हैं. EU का लक्ष्य- यूरोप में स्थिरता लाना है.
EU देश के लोगों के लिए वस्तुओं, सेवाओं आवाजाही सुनिश्चित करता है.
यूरोपीय संघ सदस्य राष्ट्रों को एक बाजार के रूप में मान्यता देता है.
बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में EU का प्रशासनिक केंद्र है.
यूरोपीय संघ के 21 देश नाटो के भी सदस्य हैं.