ज्यादा हंसना भी है खतरनाक! इस गंभीर बीमारी के हो सकते हैं शिकार
Laughter is the best medicine यानी हंसी हमें हर रोग से दूर रखती है.
हंसना मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए एक प्राकृतिक औषधि है. इससे तनाव, चिंता सब दूर होता है.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा हंसना भी एक बीमारी का संकेत है. आइए जानते हैं...
दरअसल, जोधपुर के एम्स अस्पताल में डॉक्टरों ने दुर्लभ बीमारी 'लाफिंग एपिलेप्सी' (हंसने वाली मिर्गी) के चार मरीजों का सफल इलाज किया.
लाफिंग एपिलेप्सी एक ऐसी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति को बिना किसी वजह बार-बार हंसी के दौरे पड़ते हैं. ये हंसी सामान्य नहीं होती है.
ये बीमारी दवाओं से कंट्रोल नहीं होती है. लाफिंग एपिलेप्सी को गेलास्टिक सीजर्स भी कहते हैं.
इसमें व्यक्ति अचानक हंसने लगता है. कई बार हंसी के साथ अन्य लक्षण भी दिखते हैं, जैसे शरीर में अकड़न या बेहोशी.
ऐसे में अगर इसका सही इलाज न हो तो यह समस्या बढ़ सकती है. इसके लिए सर्जरी की जरूरत पड़ती है.
जोधपुर के डॉक्टरों ने मिनिमली इनवेसिव स्टीरियोटैक्टिक रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन नाम की तकनीक का इस्तेमाल किया.
इसमें दिमाग के उस छोटे से हिस्से को टारगेट किया जाता है, जहां से दौरे शुरू होते हैं. यह सर्जरी बड़े चीरे के बिना की गई. सिर्फ छोटे से चीरे से काम चलाया गया. इससे मरीज को कम दर्द होता है और जल्दी रिकवर भी हो जाता है.