क्या है QUAD और इसका एजेंडा क्या है? यहां जानें इससे जुड़ी सभी डिटेल

आज नई दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में क्वाड स्ट्रक्चर के तहत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. 

इस बैठक में वैश्विक युद्ध, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने, समुद्री सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, सप्लाई चेन को मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. 

ऐसे में आइए जानते हैं कि क्वाड (Quad) क्या है और इसका एजेंडा क्या है...

बता दें कि क्वाड भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका का एक समूह है, जो ये तय करता है कि वैश्विक हितों के लिए समुद्री रास्तों पर शांति, व्यापार और आपसी तालमेल बना रहे. 

2004 में हिंद महासागर क्षेत्र में आई सुनामी के दौरान इस बैठक की शुरुआत हुई, जब इन 4 देशों ने प्रभावित देशों को राहत और मदद पहुंचाने के लिए आपसी तालमेल के लिए स्थापित किया.

QUAD ने तमाम चुनौतियों पर केंद्रित एक सकारात्मक और व्यावहारिक एजेंडा अपनाया है, जिसमें शामिल हैं-

1. स्वास्थ्य सुरक्षा, 2. जलवायु परिवर्तन

3. महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियां, 4. अवसंरचना और ऋण स्थिरता

5. साइबर सुरक्षा, 6. मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR)

7. क्षेत्रीय देशों की समुद्री जागरूकता (Maritime Domain Awareness) को मजबूत करना, 8. फ्री और मुक्त इंडो पैसिफिक