क्या है 'वास्तेगुना हुइयां' का मतलब? जिसका खूब इस्तेमाल कर रहे Gen-Z
नीट पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर देशभर के युवाओं ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया. हालांकि, अब उनका प्रोटेस्ट समाप्त हो चुका है.
लेकिन प्रोटस्ट के दौरान के कुछ वीडियो, फ़ोटोज़, स्लैंग या शब्द अभी भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं. इन्हीं में से एक स्लैंग है 'वास्तेगुना हुइयां’.
'वास्तेगुना हुइयां' शब्द ट्रेंड में बना हुआ है. हर कोई इस शब्द का प्रयोग कर रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि 'वास्तेगुना हुइयां' का आखिर मतलब क्या है…
दरअसल, इस शब्द की शुरुआत कई साल पहले एक पुराने सोशल मीडिया एप Vine से हुई थी. इस एप से एक वीडियो वायरल हुआ.
जिसमें एक लड़का जोर से “Can I get a Hoya?” बोलता है. यह लड़का इसको ऐसे अंदाज में बोलता है कि जो सुनने में वास्तेगुना हुइयां आता है.
उस लड़के यह मजेदार अंदाज लोगों को इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे अलग-अलग अंदाज में बोलना शुरू कर दिया. जिसके बाद इस पर मीम्स और रील बनने लगें.
सोशल मीडिया पर लोग इसे बिना किसी खास मतलब के केवल ट्रेंड, मीम और मनोरंजन के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं.
साफ़ शब्दों में कहें तो Vasteguna Huiya कोई शब्द नहीं, बल्कि इंटरनेट की दुनिया में मजाक और फन के लिए बनाया गया एक वायरल एक्सप्रेशन है. इस शब्द का कोई मतलब नहीं है.