फाल्गुन माह आज से शुरू, भूलकर भी ना करें ये सारे काम

हिंदू धर्म में फाल्गुन मास को विशेष माना गया है. ये साल का अंतिम महीना होता है और बहुत पुण्यदायी माना जाता है.

आज 2 फरवरी से फाल्गुन माह की शुरुआत हो रही है, जिसका समापन 3 मार्च को होगा. 

ये महीना भगवान शिव और भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित होता है. इसी महीने में महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े पर्व आते हैं.

शास्त्रों के अनुसार, इस महीने कुछ कार्यों को भूलकर भी नही करना चाहिए. आइए जानते हैं...

शास्त्रों के अनुसार, होलाष्टक के दौरान विवाह और अन्य मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए.

फाल्गुन माह में तामसिक चीजों जैसे शराब, मांस, लहसुन और प्याज का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए.

फाल्गुन माह में किसी को नुकसान पहुंचाने की भावना रखना अशुभ माना जाता है.

फाल्गुन माह में घर और पूजा स्थल को साफ रखें और नियमित स्नान करें.

फाल्गुन माह में महिलाओं, बड़ों और बुजुर्गों का अपमान करने से बचें.