WhatsApp यूजर्स के लिए सिक्योरिटी अलर्ट, फटाफट कर लें ये काम, वरना
आज के दौर में WhatsApp एक बेहद ही लोकप्रिय चैटिंग प्लेटफॉर्म है. ऐसे में इस प्लेटफॉर्म की सिक्योरिटी भी काफी मायने रखती है.
हाल ही में मेटा ने व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि प्लेटफॉर्म में दो बड़ी खामियां मिली थीं.
हालांकि, अब इन खामियों को दूर कर लिया गया है. इन दोनों खामियों के जरिए यूजर के डिवाइस को टारगेट किया जा सकता था.
ऐसे में आइए जानते हैं कि ये खामियां क्या थी और यूजर्स को क्या करने की सलाह दी गई है...
WhatsApp में पाई गई पहली खामी CVE-2026-23863 से विंडोज सिस्टम पर चलने वाली व्हाट्सऐप को टारगेट किया जा सकता था.
इसमें एक अटैचमेंट स्पूफिंग इश्यू पाया गया था, जिससे मलेशियस फाइल किसी नॉर्मल डॉक्यूमेंट के समान लगती, लेकिन इसे ओपन करने पर यह अपना काम कर सकती थी.
इससे यूजर मिसलीड होकर किसी हार्मफुल फाइल को ओपन कर सकते थे. दूसरी खामी CVE-2026-23866 थी, जो व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड और iOS वर्जन को इंपैक्ट कर रही थी.
जिसका फायदा उठाकर हैकर किसी यूजर के फोन पर एक्सटर्नल सोर्स से कंटेट लोड कर सकते थे.
इन दोनों को मध्यम स्तर की खामियां माना गया था और व्हाट्सऐप ने इन्हें दूर करने के लिए सिक्योरिटी पैच जारी कर दिया है.
ऐसे में यूजर्स को अपनी ऐप अपडेटेड रखने की सलाह दी गई है. इसके अलावा यूजर्स को अनजान लोगों से आई हुई अटैचमेंट ओपन करने से भी बचना चाहिए.