हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में IND-PAK का मुकाबला आज, जानें कब और कहां देखें लाइव

आज हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने वाला है. ये मैच भारतीय टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

क्योंकि पाकिस्तान को हराकर या ड्रॉ खेलकर टीम इंडिया अगले चरण में पहुंच सकती है.

ऐसे में टीम इंडिया के लिए ये करो या मरो मुकाबला होने वाला है. क्योंकि अगर भारतीय टीम हारी तो वो वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी.

ऐसे में आइए जानते हैं कि आप ये रोमांचक मुकाबला कब, कहां और कि चैनल या ऐप पर देख सकते हैं…

भारत और पाकिस्तान का ये वर्ल्ड कप मैच भारतीय समयानुसार शाम 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा.

भारत में भारत-पाकिस्तान मैच टीवी पर देखना चाहते हैं तो आप इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं.

इसके अलावा वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

बता दें कि हॉकी वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक भारत और पाकिस्तान 5 बार आमने-सामने आए हैं. जिसमें से भारतीय टीम 3 बार टीम 2 मौकों पर पाकिस्तान ने बाजी मारी है.