कब, कहां और कैसे देख सकते हैं RCB Vs GT का मुकाबला, यहां जानें सभी डिटेल

आज आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आज खिताबी जंग होगी.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

ऐसे में आइए जानते हैं कि आप ये रोमांचक मुकाबला कब, कहां और कैसे देख सकते हैं...

बेंगलुरु और गुजरात के बीच फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 बजे से खेला जाएगा. इसके लिए टॉस 7 बजे होगा.

बेंगलुरु बनाम गुजरात मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार के ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी. 

बेंगलुरु बनाम गुजरात मुकाबले की लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. अगर आपको टीवी पर मुकाबले को देखना है, तो स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं.

बता दें कि आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आप मुफ्त में नहीं देख सकते. 

हालांकि, कुछ रिचार्ज पैक के साथ जियोस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है. ऐसे में आप इस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं.