कहीं आप भी तो नहीं रखते इस रंग का वॉलेट, धन हानि का बनता है कारण
जैसे वास्तु शास्त्र में घर की दिशा और उसमें मौजूद चीजों को लेकर नियम बताए गए हैं. वैसे ही व्यक्ति के कपड़े, जूते और रोजाना के इस्तेमाल की चीजों को लेकर भी नियम हैं.
लोग रोजाना इस्तेमाल करने वाली चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते. लेकिन ये चीजें धीरे-धीरे व्यक्ति के जीवन में परेशानियां बढ़ाती हैं.
अक्सर लोग किसी भी रंग का वॉलेट ख़रीद लेते हैं, जो उनकी आमदनी कम करने लगता है.
ऐसे में वास्तु के अनुसार आइए जानते हैं कि कौन से रंग का पर्स रखना शुभ होता है और कौन से रंग का अशुभ…
वास्तु शास्त्र के अनुसार, भूरा, काला और हरे रंग का वॉलेट बेहद शुभ माना जाता है. ये रंग धन को आकर्षित करने में मदद करते हैं. माना जाता है कि इन रंगों का वॉलेट रखने से व्यक्ति के पास पैसा टिकने लगता है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, लाल रंग का वॉलेट अशुभ माना जाता है. दरअसल, लाल रंग को अग्नि का प्रतीक माना गया है, जो आपके पैसों को ‘आग में जलाने’ यानी फिजूलखर्ची को बढ़ावा देता है.
ऐसे में भूलकर भी लाल रंग का पर्स या वॉलेट न खरीदें.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब आपका पर्स फट जाए, उसकी सिलाई उधड़ जाए या जिप खराब हो जाए, तब उसे बदल दें.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कटे या फटे पर्स रखना अशुभ माना जाता है. इससे आर्थिक तंगी और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.