कौन हैं डीके शिवकुमार, जो बनेंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री
आज 3 जून को डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. उनका शपथ ग्रहण समारोह शाम 4 बजे होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि डीके शिवकुमार कौन हैं...
डीके शिवकुमार का जन्म 15 मई 1962 को कर्नाटक के रामनगर जिले के कनकपुरा तालुक के अंतर्गत आने वाले दोड्डआलाहल्ली गांव में हुआ था.
डीके शिवकुमार का जन्म एक कृषि प्रधान परिवार में हुआ था, जो वोक्कालिगा समुदाय से ताल्लुक रखता है.
उन्होंने बेंगलुरु से अपनी स्कूली शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई पूरी की. छात्र जीवन के दौरान ही उनका झुकाव राजनीति की तरफ हो गया था.
उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1980 के दशक की शुरुआत में एक छात्र नेता के रूप में की थी. वे कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI से जुड़े.
उनकी नेतृत्व क्षमता को देखते हुए जल्द ही उन्हें युवा कांग्रेस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने लगीं.
उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में अब तक लगातार 8 बार विधानसभा चुनाव जीता है.
2023 के चुनाव में उन्होंने बीजेपी के कद्दावर नेता आर. अशोक को 1,22,000 से अधिक वोटों के रिकॉर्ड अंतर से मात दी और तब सीएम बनते-बनते रह गए, सिद्दारमैया सीएम बने और डीके डिप्टी सीएम बने.
डीके शिवकुमार भारत के सबसे अमीर राजनेताओं में गिने जाते हैं.
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और उनके द्वारा 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में दाखिल किए गए आधिकारिक हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 1,413 करोड़ रुपये से अधिक है.