कौन हैं रैपर Santy Sharma, जिन्होंने CJP को बताया इंटरनेट ड्रामा 

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ही चीज छाई हुई है और वो है 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी).

खासकर युवाओं में इस पार्टी का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इसी बीच रैपर और म्यूजिक आर्टिस्ट संती शर्मा ने पार्टी को लेकर अपना बयान दिया है.

Santy Sharma ने सीजेपी की आलोचना की है और लोगों से किसी भी आंदोलन में सोच समझकर हिस्सा लेने की अपील की है.

Santy Sharma ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा 'कॉकरोच जनता पार्टी' किसी गंभीर आंदोलन से ज्यादा इंटरनेट ड्रामा लगती है.

आजकल, बहुत से लोग ऐसे अभियानों को चलाने वाले लोगों के बैकग्राउंड की जांच किए बिना ट्रेंड्स को फॉलो करते हैं.

इस तथाकथित सीजेपी के संस्थापक का कथित तौर पर आम आदमी पार्टी से जुड़ाव रहा है. उन्होंने पहले भी कई ऐसे पोस्ट शेयर किए हैं जो खुद भारत की आलोचना करते हुए लगते थे'

Santy Sharma ने आगे लिखा 'अगर कोई सच में खुद को राष्ट्रवादी कहता है, तो उसका ध्यान भारत की असली समस्याओं को हल करने पर होना चाहिए.

विकास, रोजगार, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता न कि जेन जी को नेपाल या बांग्लादेश जैसे देशों में देखी गई स्थितियों से प्रेरित होकर सड़कों पर उतरने के लिए उकसाने पर'

अपने नोट के आखिर में उन्होंने कहा, 'कोई भी राजनीतिक पार्टी परफेक्ट नहीं होती, भाजपा भी नहीं. आलोचना लोकतंत्र का हिस्सा है. लेकिन बेवजह अस्थिरता पैदा करना, गुस्से का माहौल बनाना और ऑनलाइन प्रोपेगैंडा फैलाना भारत के लिए सही नहीं.'

बता दें कि संती शर्मा एक भारतीय रैपर, सिंगर हैं. वो अपने म्यूजिक रिलीज और ट्रेंडिंग सामाजिक और डिजिटल मुद्दों पर अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं.

हाल ही में संती शर्मा ने अपने म्यूजिक, सार्वजनिक बयानों और इंटरनेट विवादों में हिस्सा लेकर अपनी एक खास पहचान बनाई है.