कौन हैं Tarique Rahman? जो बनेंगे बांग्लादेश के प्रधानमंत्री

बांग्लादेश के संसदीय चुनाव 2026 में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान ने ढाका-17 सीट से जीत हासिल की है.

तारिक रहमान पिछले साल दिसंबर में 17 साल से अधिक समय तक स्वैच्छिक निर्वासन में रहने के बाद बांग्लादेश लौटे थे.

देश वापसी के बाद यह उनका पहला बड़ा चुनावी मुकाबला था, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर तारिक रहमान कौन हैं...

बता दें कि तारिक रहमान 60 वर्ष के हैं और एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से आते हैं. उनके माता-पिता दोनों ही पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं.

उनकी मां, खालिदा जिया, देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रमुख राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी मानी जाती थीं.

रहमान 17 साल के राजनीतिक निर्वासन के बाद लंदन से पिछले दिसंबर में बांग्लादेश लौटे. 

साल 2006-07 में देश राजनीतिक अस्थिरता के चलते सैन्य समर्थित अंतरिम सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया. 

मार्च 2007 में तारिक को रातों-रात गिरफ्तार कर लिया गया. उन पर 84 मुकदमे दर्ज हुए. इनमें घोटालों से लेकर मनी लॉन्ड्रिंग और 2004 में हुए ग्रेनेड हमले का आरोप तक शामिल थे. 

सितंबर 2008 में जमानत पर रिहा होने के बाद ‘चिकित्सा’ के बहाने वे पत्नी जुबैदा और बेटी ज़ैमा के साथ लंदन चले गए. 11 सितंबर 2008 को उनका विमान उड़ा तो लगातार वह 17 साल तक स्वनिर्वासन में रहे. 

इसके बाद वह देश नहीं लौटे और लंदन से बीएनपी की कमान संभाले रखी. उन्होंने वीडियो कॉल से पार्टी और कार्यकर्ताओं के साथ रणनीतियां बनानी शुरू कीं.