कौन हैं वीडी सतीशन, जिन्होंने ली केरल के CM पद की शपथ
आज केरल को उसका नया मुख्यमंत्री मिल गया है. आज तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में कांग्रेस की अगुवाई वाली UDF सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ.
जहां वीडी सतीशन ने केरल के सीएम पद की शपथ ली. ऐसे में आइए जानते हैं कि वीडी सतीशन कौन हैं...
बता दें कि सतीशन केरलम की राजनीति का एक अनुभवी चेहरा हैं. वो अपनी साफ-सुथरी छवि के लिए जाने जाते हैं.
सतीशन 2021 से लेकर 2026 तक केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य कर चुके हैं. वो एर्नाकुलम जिले की परावुर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं.
सतीशन 2001 से लगातार परावुर सीट से विधायक चुने जा रहे हैं. उन्होंने छात्र राजनीति (NSUI) से अपने करियर की शुरुआत की थी.
सतीशन ने कानून की पढ़ाई की और केरल उच्च न्यायालय में वकील के रूप में अभ्यास भी किया.
हलफनामे के अनुसार, सतीशन और उनकी पत्नी लक्ष्मीप्रिया की कुल चल-अचल संपत्ति लगभग 6.69 करोड़ रुपये.
उनके पास 53.82 लाख रुपये और उनकी पत्नी के पास 68.45 लाख रुपये की चल संपत्ति है.
सतीशन की अचल संपत्ति की कीमत लगभग 2.42 करोड़ रुपये है. बता दें कि सतीशन पर लगभग 24 लाख रुपये और उनकी पत्नी पर 17.45 लाख रुपये का कर्ज भी है.