लग्जरी लाइफस्टाइल, फिटनेस फ्रीक, कौन थे अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव? 

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया.

38 वर्षीय प्रतीक यादव को इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था. प्रतीक को उनके घर वाले अस्पताल लेकर पहुंचे थे. 

वहां इलाज के दौरान ही प्रतीक यादव का निधन हो गया. ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रतीक यादव कौन थे...

बता दें कि प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे.

वो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे. प्रतीक यादव भाजपा नेता और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति थे. प्रतीक और अपर्णा की दो बेटियां हैं.

राजनीति परिवार से होते हुए भी प्रतीक राजनीति से काफी दूर रहते थे. वो अपना बिजनेस चलाते थे.

प्रतीक यादव अपनी लग्जरी लाइफ स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहते थे. वो काफी फिटनेस फ्रीक थे.

प्रतीक का लखनऊ में एक हाईएंड जिम हैं जो प्रीमियम ग्राहकों को सेवाएं देता है. प्रतीक को लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक था.

प्रतीक यादव के पास एक लग्जरी लैंबोर्गिनी कार भी थी जिसकी क़ीमत 5 करोड़ रुपये है. 

पीछले कई दिनों से प्रतीक यादव अपने तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में थे. उन्होंने अपर्णा पर कई तरह के आरोप लगाए थे.