आखिर गले में स्कार्फ क्यों पहनती हैं एयर होस्टेस? वजह जान हो जाएंगे हैरान
फ्लाइट में टैवल करते दौरान आपने देखा होता कि एयर होस्टेस अपने यूनिफार्म होती हैं. ड्रेस से लेकर हेयर स्टाइल तक उनका लुक बिल्कुल पर्फेक्ट होता है.
उनके ड्रेस में आपने ये भी ध्यान दिया होगा कि वो अपने गले में स्कार्फ पहनी रहती हैं. आपको ये स्कार्फ भले ही साधारण लगता होगा.
लेकिन आपको बता दें कि इसके पीछे एक खास वजह है. आइए जानते हैं कि आखिर एयर होस्टेस गले में स्कार्फ क्यों पहनती हैं...
दरअसल, एयरक्राफ्ट के केबिन का तापमान बेहद कम रखा जाता है और क्रू मेंबर प्लेन के अलग-अलग हिस्सों में लगातार घूमते रहते हैं.
ऐसे में स्कार्फ गर्दन और गले को ठंडी हवा से बचाने में काफी मदद करता है. फ्लाइट अटेंडेंट हर दिन सैकड़ो यात्रियों से मिलते हैं.
खांसने वाले यात्री, खाने की तेज गंध या फिर हल्के धुएं या गैस जैसे स्थिति में स्कार्फ को चुपचाप नाक और मुंह पर रखा जा सकता है.
केबिन के अंदर आग या फिर धुएं जैसी इमरजेंसी में स्कार्फ मुंह और नाक को ढकने के लिए एक फिल्टर के रूप में काम कर सकता है.
इतना ही नहीं बल्कि इसका इस्तेमाल घायल यात्रियों की मदद के लिए पट्टी के रूप में भी किया जा सकता है.
स्कार्फ किसी एयरलाइन की ब्रांड इमेज को भी दर्शाता है. इसका रंग, पैटर्न और स्टाइल अक्सर अनोखा और तुरंत पहचाने जाने वाला होता है.
एयरलाइंस केबिन क्रू के पेशेवर लुक को काफी महत्व देती है. स्कार्फ अनुशासन, सुंदरता और एकरूपता को दर्शाता है.