छिपकली के शरीर पर गिरने के बाद क्यों छूते हैं नमक, वजह जान हो जाएंगे हैरान

घरों में छिपकली का होना आम बात है. शास्त्रों में छिपकली की मौजूदगी शुभ और अशुभ प्रभावों का संकेत देती है.

अक्सर हमने देखा है कि जब भी किसी के शरीर पर छिपकली गिरती है, तो वो तुरंत नमक छूते हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे की क्या वजह है. आइए हम बताते हैं कि छिपकली के शरीर पर गिरने के बाद नमक क्यों छूते हैं…

शास्त्र के अनुसार, छिपकली का शरीर पर गिरना शुभ या अशुभ घटनाओं से जुड़ा होता है. ऐसा माना जाता है कि नमक नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है.

ऐसे में शरीर पर छिपकली गिरने के बाद नमक को छूने या नमक के पानी से स्नान करने से उसका बुरा प्रभाव या 'दोष' खत्म हो जाता है.

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से छिपकली एक विषैला जीव हो सकती है. छिपकली की त्वचा पर हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते हैं और वे अपनी सुरक्षा के लिए यूरिक एसिड छोड़ सकती हैं.

ऐसे में सलाह दी जाती है कि जिस हिस्से पर छिपकली गिरी है, उस हिस्से को तुरंत साबुन और पानी से अच्छी तरह धो ले.

इसके अलावा बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए स्नान कर लेना सबसे सही रहता है.