आखिर बारिश के मौसम में ही क्यों नाचते हैं मोर, वजह जान हो जाएंगे हैरान
अक्सर हम देखते हैं कि बारिश के मौसम में मोर खूब नाचते हैं. ये नजारा देखने में बेहद ही ख़ूबसूरत लगता है.
लोग सोचते हैं कि मोर नाचकर बारिश का मजा लेते हैं. लेकिन आपको बता दें कि इसके पीछे की वजह कुछ और है.
दरअसल, मानसून का मौसम मोर के जीवन चक्र में एक बड़ी भूमिका निभाता है. उसके नाचने का व्यवहार मुख्य रूप से प्रजनन और बारिश के बाद अनुकूल होने वाली पर्यावरणीय स्थितियों से जुड़ा होता है.
बारिश का मौसम मोर के मिलन का सबसे मुख्य समय होता है. इस दौरान नर मोर मादा मोरनी को आकर्षित करने के लिए शानदार नाच दिखाते हैं.
मोर अपने रंग-बिरंगे पूछ के पंखों को एक भव्य पंखे की तरह फैलाकर और उन्हें हिलाकर साथी को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं.
उनका प्रदर्शन जितना आकर्षक और ऊर्जावान होता है मादा का ध्यान खींचने की संभावना उतनी ही ज्यादा होती है.
मोर नाचकर अपनी फिटनेस, ताकत और जेनेटिक क्वालिटी का प्रदर्शन कर रहा होता है.
चमकीले पंख, एक जैसे पंख और ऊर्जावान प्रदर्शन इस बात को दर्शाते हैं कि पक्षी स्वस्थ है. मादा मोरनी अक्सर इन्हीं दिखावटी गुणों के आधार पर साथी चुनती हैं.
भीषण गर्मी सहने के बाद मोर ठंडे मौसम का अनुभव करते हैं. मौसम में होने वाले यह बदलाव उन्हें ज्यादा सक्रिय और ऊर्जावान बनाते हैं. इस वजह से बारिश से पहले और बारिश के दौरान मोर अक्सर नाचने का व्यवहार दिखाते हैं.