दान-पुण्य, पूजा-पाठ के बाद भी नहीं टिकती लक्ष्मी? करते होंगे ये गलतियां
कई बार ऐसा होता है कि रोज पूजा पाठ, दान-पुण्य, मेहनत करने के बाद भी हमें मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त नहीं होता है.
ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियां बताएंगे, जिन्हें करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं. आइए जानते हैं...
मंगलवार को कर्ज लेने पर मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है. इस दिन कर्ज लेने पर कर्ज का बोझ बढ़ता जाता है और स्थाई रूप से घर पर कर्ज का निवास हो सकता है.
बुधवार के दिन किसी को कर्ज देने पर मां लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं. ऐसा बार-बार करने पर मां लक्ष्मी अप्रसन्न होकर उस घर को त्याग देती है.
अगर आप कमल फूल, बिल्वपत्र जैसी पवित्र चीजों के प्रति आस्था और सम्मान नहीं रखते इसे फेंक देते हैं तो इससे भी मां लक्ष्मी नाराज होती हैं.
जिन घरों में ईशान कोण में शौचालय और रसोई बना होता है, वहां मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं. साथ ही रोग वृद्धि और धन हानि होती है.
ब्रह्म स्थान में जूठन, गंदगी या गड्ढा करने वालों से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न नहीं रहती. जो निर्वस्त्र होकर स्नान करते हैं, उन्हें भी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद नहीं मिलता.
प्रातः और संध्या काल में धूपबत्ती से ईश्वर की आराधना नहीं करने, तुलसी के पौधे की उपेक्षा करने वालो को भी मां लक्ष्मी दुर्भाग्य के हाथों में सौंप देती है.
जिस घर में कलह-क्लेश रहता हो, महिलाओं का अनादर होता हो, माता-पिता की उपेक्षा होती हो. उस घर से भी लक्ष्मी अपनी दृष्टि फेर लेती हैं.
जो व्यक्ति बिना पुरुषार्थ के धनी बनने के लिए झूठ बोलता है, चोरी करता है, जुआ या सट्टा आदि का सहारा लेता है. उसे मां लक्ष्मी दरिद्रता के हवाले कर देती हैं.