सफेद रंग का ही क्‍यों होता है साबून का झाग, जानें वजह

नहाते समय या हैंडवॉश करते समय आपने कभी न कभी गौर किया है साबुन किसी भी रंग का क्‍यों न हो उसका झाग हमेशा सफेद ही होता है.

यहां तक बॉडीवॉश या पेपरवॉश की बात करें तो उसका झाग भी कमोबेश सफेद रंग का ही होता है. आखिर ऐसा क्यों है?

कुछ लोग अलग-अलग ब्रांड्स के साबुन में एक ही टाइप का केमिकल होने के वजह से झाग के सफेद होने का अनुमान लगाते है, लेकिन ऐसा नहीं है.

हाथों में साबुन रगड़ने के बाद जो झाग दिखाई देता है वह असल में साबुन के छोटे-छोटे बुलबुलों का एक बड़ा समूह होता है.

हर एक बुलबुला असल में साबुन के घोल की एक बेहद पतली परत होती है.

साबुन के घोल में जब प्रकाश प्रवेश करता है तो उसे कई छोटे-छोटे साबुन के बुलबुलों यानी कई सतहों से होकर गुजरना पड़ता है.

ऐसे में साबून के कई सतहों से होकर गुजरने के वजह से साबुन का झाग पूरी तरह से सफेद दिखाई देता है.

वहीं, असंख्य सतहें प्रकाश को अलग-अलग दिशाओं में बिखेर देती हैं, इससे भी झाग सफेद दिखाई देता है.