हमारी फीलिंग्स को एक्सप्रेस करते हैं Emoji, जानें कौन हैं इसके निर्माता

आज हर स्मार्ट फोन में इमोजी होती है. इसके जरिए हम अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं. इसको मनाने के लिए खास दिन भी है.

आपको बता दें कि विश्व भर में हर साल आज के दिन यानी 17 जुलाई को वर्ल्ड इमोजी डे के रूप में मनाया जाता है.

दरअसल, ये एक वैश्विक उत्सव है, जो मैसेजिंग और सोशल मीडिया पर उपयोग किए जाने वाले छोटे डिजिटल आइकन यानी ‘इमोजी’ के मनोरंजन और महत्व को समर्पित है.

आपको बता दें कि इस दिन को कम्युनिकेशन में इमोजी के प्रभाव को पहचानने, भाषा की बाधाओं को तोड़कर भावनाओं के माध्यम से सामने वाले को अपनी फीलिंग जताने के लिए की गई थी.

आपको बता दें कि जेरेमी बर्ज इमोजीपीडिया के निर्माता हैं. दरअसल, ये एक इमोजी वेबसाइट है. इसने सभी इमोजी की अलग-अलग परिभाषा और उपयोग को विस्तृत किया.

इसके बाद साल 2014 में विश्व इमोजी दिवस मनाने की शुरुआत की गई. वहीं, 17 जुलाई को इस दिन को मनाते हुए भावना को व्यक्त करते हुए जश्न मनाया गया.

आप इसकी उपयोगिता को तो बखूबी जानते होंगे. अगर नहीं जानते हैं, तो जानने के लिए अपने मोबाइल के इमोजी सेक्शन पर एक नजर जरूर डालें.