Zombie Drug: इस देश में अब कब्र भी सुरक्षित नहीं, प्रेसिडेंट ने लगाई इमरजेंसी

वेस्ट अफ्रीका के सिएरा लियोन देश पर इन दिनों संकट के बादल मडंरा रहे हैं. देश के कई लोग एक गंभीर नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं.

हालत इतने खराब हैं कि नशे के लिए लोग कब्रों को खोद रहे हैं. ऐसे भयानक हालात से निपटने के लिए सिएरा लियोन के प्रेसिडेंट जूलियस माडा बायो ने देशभर में इमरजेंसी का लगा दी है. 

ये काढ़े की तरह एक ड्रग है. इसे कई तरह के जहरीले पदार्थों से तैयार करते हैं.  सिएरा लियोन के लोग जॉम्बि ड्रग कुश की चपेट में हैं.

इस ड्रग को बनाने के लिए कुछ जड़ी-बूटियों में भांग, कीटाणुनाशक दवा और सल्फर मिलाया जाता है.

इस ड्रग में सल्फर के लिए मानव शरीर की हड्डियों का पीसकर इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए पुलिस कब्रिस्तान की सुरक्षा में जुटी है.   

दरअसल, देशभर में इस ड्रग की मांग इतनी बढ़ती जा रही है कि लोग सल्फर पाने के लिए कब्र खोदकर हड्डियों की तस्करी कर रहे हैं.

दूसरी तरफ कुश ड्रग को ज्याद मात्रा में लेने से इसमें मौजूद जहरीले केमिकल सिएरा लियोन की जनता की जान ले रहा है. दरअसल, सिएरा लियोन के अस्पताल में 63 फीसदी मरीज इस जॉम्बी ड्रग के एडिक्ट हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सिएरा लियोन में कुश ड्रग का इस्तेमाल बहुत पुराना नहीं. बीते 6 साल में इसका इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ा है.

जानकारी के मुताबिक ये नशा इतना तेज होता है कि इसका इस्तेमाल करने वाले की मौत कभी भी हो सकती है. कुश ड्रग किडनी, लिवर, फेफड़ों और हृदय के जरूरी हिस्सों पर अटैक करता है. 

सिएरा लियोन के राष्ट्रपति ने देशभर में बढ़ते जॉम्बी ड्रग को लेकर अपने एक बयान में कहा,' देश का अस्तित्व कुश ड्रग के विनाशकारी प्रभावों के कारण बेहद खतरे में है.

इस ड्रग के कारण देशभर में मृत्यु दर में बेहद वृद्धि देखने को मिल रही है.' उन्होंने कहा,' हम सभी को मिलकर इस खतरे का सामना करना होगा.

राष्ट्रपति ने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है, जो हर जिले में नशे की चपेट में आए लोगों की मदद करेगी. इस टीम में ट्रेंड स्टाफ और डॉक्टर हैं.