इस साल दुनिया के इन शहरों को किया गया सबसे ज्यादा सर्च, जानें नाम
साल 2025 के खत्म होने में महज कुछ दिन रह गए हैं. इस साल कई मुद्दों ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा.
इंटरनेट की वजह से हम दुनिया के किसी भी कोने में घटने वाली घटनाओं की जानकारी हासिल कर सकते हैं.
आज के डिजिटल युग में इंटरनेट सर्च ट्रेंड यह बताने का एक अहम पैमाना बन चुका है कि दुनिया भर के लोग किन शहरों में सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं.
आज के दौर में पर्यटन, बिजनेस, शिक्षा, संस्कृति, खेल, ग्लोबल इवेंट्स और सोशल मीडिया की मौजूदगी किसी शहर को वैश्विक पहचान दिलाने में बड़ी भूमिका निभाती है.
इस साल दुनिया के सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले शहरों की सूची में भारत का एक प्रमुख शहर भी शामिल है. भारत के इस शहर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है.
इस साल दुनिया के सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले शहरों की सूची में भारत का एक प्रमुख शहर भी शामिल है. भारत के इस शहर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है.
प्रयागराज आध्यात्मिक कारणों से सबसे ज्यादा सर्च में रहा. दरअसल, इस साल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया गया था, जहां दुनियाभर से करोड़ों श्रद्धालु यहां पहुंचे.
इसके अलावा, इस सूची में लंदन, न्यूयॉर्क, पेरिस, दुबई, टोक्यो और सियोल जैसे शहर शीर्ष स्थानों पर बने हुए हैं.
पेरिस फैशन, कला और पर्यटन के कारण हमेशा सर्च ट्रेंड में आगे रहता है, जबकि दुबई को लग्जरी लाइफस्टाइल, आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और वैश्विक व्यापार हब के तौर पर जाना जाता है.
वहीं, टोक्यो और सियोल तकनीक, पॉप कल्चर, के-पॉप, एनीमे और नवाचार के कारण युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. बीते कुछ समय में युवाओं के बीच सियोल की लोकप्रियता काफी बढ़ी है.