साल 2025 में दुनियाभर में इन बीमारियों का रहा खौफ, जानें नाम
2025 का साल अब खत्म होने की कगार पर है. इस साल कई बीमारियों ने पूरी दुनिया को डर के साये में लाकर खड़ा कर दिया.
ये बीमारियां सिर्फ इस साल के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाले साल के लिए भी एक चेतावनी हैं. दुनिया ने इस साल कई बीमारियों का सामना किया.
आइए जानते हैं कि वो कौन सी बीमारियां हैं, जिन्होंने लोगों को खौफ में जीने के लिए मजबूर कर दिया...
इस साल युवाओं में साइलेंट हार्ट अटैक के काफी मामले देखने को मिले. इस साल 25 से लेकर 40 तक के फिट लोगों में साइलेंट हार्ट अटैक से मौत के कई मामले देखे गए.
सुपर फ्लू और जिद्दी खांसी भी इस साल एक बड़ी बीमारी के तौर पर नजर आई. एक बार अगर किसी को खांसी होती है, तो फिर वह महीनों तक खत्म नहीं होती है.
सांस लेने में तकलीफ होने के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. बढ़ते प्रदूषण और जहरीली गैस वाली हवा की वजह से लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है.
जलवायु में परिवर्तन के बीच डेंगू का प्रकोप भी भारी पड़ रहा है. अक्सर ऐसा देखा जाता था कि बरसात के मौसम में डेंगू के मामले बढ़ते थे और धीरे-धीरे इसका प्रकोप कम हो जाता था.
इस साल फैटी लिवर के मामले भी तेजी से देखने को मिल रहे हैं. आज के समय में फैटी लिवर की समस्या हर वर्ग के लोगों में देखने को मिल रही है. इसका मुख्य कारण हमारा खानपान है.