स्टीफन फ्लेमिंग बन सकते हैं इंग्लैंड के नए टेस्ट कोच, ECB जल्द कर सकता है आधिकारिक ऐलान

Must Read

New Delhi: स्टीफन फ्लेमिंग इंग्लैंड क्रिकेट के नए टेस्ट कोच बन सकते हैं. इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच के पद को संभालने की जिम्मेदारी में स्टीफन फ्लेमिंग का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है, जिन्होंने पिछले महीने ही चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच की पोजीशन को छोड़ा था. जिसको वह 16 सालों से संभाल रहे थे. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड अपनी टेस्ट टीम के नए हेड कोच की तलाश काफी तेजी कर रही है. जिसमें ब्रैंडन मैकुलम को इस पद से हटाने के बाद कौन संभालेगा. इसको लेकर सभी फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

टेस्ट में इंग्लैंड के नए कप्तान का भी ऐलान

कोचिंग की दुनिया में फ्लेमिंग का नाम काफी अनुभवी कोच के तौर पर माना जाता है. जिसमें आईपीएल में उनका रिकॉर्ड भी इसे बयां करता है. नए हेड कोच के अलावा बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट लेने के बाद टेस्ट में इंग्लैंड के नए कप्तान का भी ऐलान होना है. जिसमें जो रूट को फिर से यह जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. स्टीफन फ्लेमिंग ने हेड कोच की पोजीशन को लेकर चल रहे जॉब के सिलेक्शन प्रोसेस में रिचर्ड डॉसन और जोनाथन ट्रॉट को पीछे छोड़ दिया है.

इस पद को तो नहीं संभालेंगे

फ्लेमिंग आगामी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में इस पद को तो नहीं संभालेंगे, लेकिन साल 2026 में इंग्लैंड के साउथ अफ्रीका दौरे पर होने वाली तीन मैचों की टेस्ट से फ्लेमिंग हेड कोच कि जिम्मेदारी को संभाल सकते हैं. वहीं मैकुलम को हटाए जाने के बाद से इंग्लैंड के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज मार्कस ट्रेस्कोथिक अभी टेस्ट में अंतरिम हेड कोच की जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं.

ब्रैंडन मैकुलम संभाल चुके हैं पद 

यदि फ्लेमिंग हेड कोच की पोजीशन को संभालते हैं तो वह 5वें ऐसे नॉन इंग्लिश कोच बनेंगे, जो इस पोजीशन पर नियुक्त होंगे. उनसे पहले डंकन फ्लेचर, एंडी फ्लावर, ट्रेवर बेलिस और ब्रैंडन मैकुलम इस पद को संभाल चुके हैं. न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है. साल 2008 के पहले आईपीएल सीजन में जहां फ्लेमिंग ने बतौर खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेला था.

आईपीएल में कोचिंग की

वहीं उन्होंने साल 2009 से लेकर 2026 तक आईपीएल में कोचिंग की है, जिसमें 16 सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तो वहीं दो सीजन जब सीएसके बैन रही थी तो राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के हेड कोच का पद संभाला था. इस दौरान वह सीएसके को 5 बार आईपीएल ट्रॉफी भी जिताने में कामयाब रहे हैं. हालांकि फ्लेमिंग के पास इंटरनेशनल क्रिकेट टीम को कोचिंग देने का अनुभव नहीं है. ऐसे में यदि वह इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच के पद पर नियुक्त होते हैं तो सभी की नजरें उसपर रहने वाली हैं.

इसे भी पढ़ें. VIDEO: गाजीपुर में बोले CM योगीः गाजीपुर के वास्तविक नायकों को सम्मान दे रही है भाजपा, सपा-कांग्रेस पर बरसे

Latest News

ईरान ने कुवैत में किया हमला, चीनी कंपनी की इमारत तबाह, एक कर्मचारी की मौत

Iranian Attack In Kuwait: ईरान के एक हमले में एक चीनी कंपनी की इमारत निशाना बनी. इस हमले में...

More Articles Like This