Earthquake In Indonesia: इंडोनेशिया में फिर डोली धरती, 7.3 रही तीव्रता

Must Read

Earthquake In Indonesia: दुनिया भर के अलग-अलग देशों में आए दिन भूकंप के झटके महसूस किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं. भारतीय समयानुसार मंगलवार को सुमात्रा द्वीप के पश्चिम में 7.3 की तीव्रता से भूकंप आया. वहीं अधिकारियों ने मंगलवार को सावधानी बरतने का आग्रह किया. हालांकि आफ्टरशॉक्स से परेशान होने के बाद निवासी धीरे-धीरे अपने घरों में लौट आए. समुद्र में भूकंप आने के चलते सूनामी की चेतावनी जारी की गई, जिसे दो घंटे बाद हटा लिया गया. किसी के हता.हत होने की खबर नहीं थी.

सुमात्रा के पश्चिमी तट पर स्थित पडांग शहर के निवासियों ने कहा कि वे दहशत में आ गए थे क्योंकि सुनामी की चेतावनी के सायरन बज रहे थे. आधी रात में लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था. पडांग निवासी हेंड्रा ने कहा, ‘हम सिर्फ इसलिए भागे. क्योंकि हमने सुना कि सुनामी की चेतावनी जारी की जा रही थी. साथ में मैं सिर्फ अपने परिवार को लाया, हम कुछ और नहीं लाए.’ बता दें कि इंडोनेशिया में आए दिन भूकंप के झटके महसूस किये जाते हैं.

Latest News

रक्षाबंधन पर लगने वाला है चंद्र ग्रहण, क्या भारत में होगा सूतक का प्रभाव? जानिए क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Chandra grahan on rakshabandhan: सनातन धर्म में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम विश्वास और स्नेह का प्रतीक...

More Articles Like This