Punjab: सीएम भगवंत मान को जेड प्लस सुरक्षा, CRPF के 55 जवान होंगे तैनात

Must Read

Punjab: केंद्र ने देश और विदेश से संभावित खतरों के मद्देनजर पंजाब के सीएम भगवंत मान को ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सशस्त्र सुरक्षा प्रदान की है। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी। 49 वर्षीय मान की सुरक्षा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वीआईपी सुरक्षा दस्ते द्वारा की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, मान को पूरे भारत में शीर्ष श्रेणी का ‘जेड प्लस’ कवर मुहैया कराया जाएगा। गृह मंत्रालय ने हाल ही में इसके लिए मंजूरी दे दी है। जल्द ही सीआरपीएफ यह काम संभालेगी और इसके लिए 55 सशस्त्र जवानों की एक टीम लगाई गई है। पंजाब पुलिस सुरक्षा के अलावा नवीनतम सुरक्षा कवर मुख्यमंत्री के घर और परिवार के करीबी सदस्यों को भी सुरक्षित रखेगा।

मालूम हो कि सीमावर्ती राज्य में खालिस्तानी गतिविधियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री की खतरे की धारणा विश्लेषण रिपोर्ट तैयार करने के दौरान केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मान के लिए इस तरह के सुरक्षा कवर की सिफारिश की गई थी।

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This