Gufi Paintal Death: नहीं रहे महाभारत के ‘शकुनि मामा’ गूफी पेंटल

Must Read

Gufi Paintal Death: मनोरंजन जगत से एक और दुखद खबर सामने आई। टीवी सीरियल महाभारत में शकुनि मामा यानी फेमस एक्टर गूफी पेंटल का सोमवार की सुबह 78 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्टर गूफी पेंटल ने महाभारत सीरियल में शकुनि मामा के किरदार से अलग ही पहचान बनाई थी।

तीन दिन पहले अस्पताल में हुए थे भर्ती

शुक्रवर को एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई थी। इसी बीच गूफी पेंटल के भतीजे हितेन ने उनकी सेहत के बारे में जाकारी भी दी थी। हितेन ने बताया था कि, चाचा गूफी पेंटल पहले से दिल और किडनी से रिलेटेड बीमारी से जूझ रहे हैं। इन्हीं बीमारियों का वो इलाज करवा रहे हैं।

शेयर की न्यूज

एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि उनके भतीजे हितेन ने भी की है। हितेन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमे उन्होंने लिखा है- महाभारत में शकुनि मामा यानी फेमस एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया। मालूम हो कि, एक्टर का पूरा नाम सरबजीत गूफी पेंटल था।

आज शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर का आज शाम 4 बजे मुंबई में ही अंतिम संस्कार होगा। एक सप्ताह पहले गूफी की तबियत बिगड़ी थी। उस वक्त वे फरीदाबाद में थे। पहले उन्हें फरीदाबाद के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। फिर हालत खराब होने पर उन्हें मुंबई लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था।

कई सीरियलों में गूफी पेंटल ने किया था काम

गूफी पेंटल के टीवी करियर की बात करे तो उन्होंने ‘महाभारत’ के अलावा मिसेज कौशिक की पांच बहुएं’, ‘कर्ण संगिनी’, ‘जय कन्हैया लाल की’ जैसे कई सीरियलों में काम किया। इसके अलावा कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया, जिनमें ‘रफ्फू चक्कर’, ‘दिल्लगी’, ‘देस परदेस’, ‘मैदान-ए-जंग’, ‘दावा’, ‘द रिवेंज: गीता मेरा नाम’ शामिल रही। गूफी ने 1975 में ‘रफू चक्कर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

Latest News

‘शस्त्र उठाना होगा अगर सामने खर दूषण हैं…’, गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड पर CM Yogi का पहला बयान

CM Yogi on Surya Murder Case: आज 1 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर पहुंचे. इस...

More Articles Like This