Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानिए क्या हैं अपडेटेड भाव

Must Read

Petrol-Diesel Price Update: अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले कुछ समय से कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आ रही है। वहीं, देश के कुछ शहरों में ईंधन की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है. तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सुबह छह बजे अपडेट किया है. देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

चार महानगरों में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई-पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये लीटर

किन शहरों में ईंधन सस्ता और महंगा हुआ

देश के कई शहरों में तेल दाम में बदलाव देखने को मिला है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपये और डीजल 14 पैसे सस्ता होकर 89.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है. गाजियाबाद की बात करें तो यहां पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. लखनऊ में पेट्रोल एक पैसे सस्ता होकर 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल 13 पैसे महंगा होकर 108.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 12 पैसे बढ़कर 93.89 रुपये प्रति लीटर हो गया है. गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 96.99 रुपये और डीजल की कीमत 21 पैसे घटकर 89.65 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है. बिहार के पटना में पेट्रोल 24 पैसे बढ़कर 107.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 22 पैसे बढ़कर 94.26 रुपये प्रति लीटर हो गया.

जानें अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की सेल अलग-अलग होती है, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर बांधना होगा. वहीं एचपीसीएल (एचपीसीएल) के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें. और बीपीसीएल (बीपीसीएल) ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> नंबर पर नंबर 9223112222 लिखें.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This