Cyclone Biparjoy: बिपरजॉय के खतरे को देखते हुए अलर्ट मोड पर प्रशासन, गुजरात के तटीय इलाकों में सेना तैनात

Must Read

Cyclone Update: गुजरात और मुंबई के अलावा देश के कई अन्य तटीय इलाकों तक चक्रवात बिपरजॉय को पहुंचने में अब कुछ ही समय रह गया है. ऐसे में प्रशासन अलर्ट मोड पर है. वहीं, गुजरात में अमरेली के सियालबेट के ग्रामीणों तक नावों से जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है. दूसरी तरफ मुंबई में चक्रवात ‘बिपरजॉय’ का बढ़ता प्रभाव भी देखने को मिल रहा है. मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया के पास के तटों पर उठने वाली लहरों पर इसका असर दिखाई दे रहा है.

मुंबई से लेकर केरल के तट तक समंदर में तूफानी लहरें उठ रही हैं. अरब सागर से उठने वाले चक्रवात ‘बिपरजॉय’ को लेकर मौसम विभाग ने बताया है कि 15 जून को इसका खासा असर देखने को मिलेगा.

मौसम विभाग ने बताया कि बिपरजॉय के कारण अगले तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. उधर, केवल गुजरात में चक्रवात से प्रभावित होने वाले संभावित जगहों से अब तक 37 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा चुका है. मौसम विभाग के आकंड़ों के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ समुद्र में 165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है. आशंका जताई जा रही है कि यह खतरनाक तूफान कल शाम को गुजरात के मांडवी और पाकिस्तान के कराची के बीच के किसी तट से टकरा सकता है. तटों से टकराते समय तूफान की रफ्तार 125 से 150 किलोमीटर/घंटे तक हो सकती है.

लोगों से घर में रहने की अपील
गुजरात के द्वारका के गोमती घाट पर चक्रवात ‘बिपरजॉय’ का प्रभाव देखने को मिल रहा है. ज्वार की लहरें समुद्र में ऊंची उठ रही हैं. वहीं खतरे को देखते हुए गुजरात के सीएम ने लोगों से अपील की है कि वे घरों के अंदर ही रहें.

पाकिस्तान में भी अलर्ट
चक्रवात बिपरजॉय के खतरे के मद्देनजर पाकिस्तान में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. केटी बंदार के आबादी वाले हिस्से में खतरे को देखते हुए सेना ने इलाके में रह रहे 80 हजार लोगों को बाहर निकालने की योजना बनाई है. दरअसल, पाकिस्तानी मौसम विभाग के मुताबिक, सिंध के बंदरगाह केटी बंदार के पास तूफान लैंडफॉल कर सकता है. इसे ध्यान में रखते हुए ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This