MP News: पैसा न देने पर जेठ ने विवाहिता को दी मौत की सजा!

Must Read

MP News: मध्य प्रदेश से एक ससनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां, गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र इलाके में पैसा न देने पर जेठ ने विवाहिता को मौत की सजा दे दी. अवैध बंदूक से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. इस वारदात के बाद परिवार के लोग फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से छोटी कनारी की रहने वाली वंदना पारदी की शादी चार वर्ष पहले बीलाखेड़ी के राम बाबू से हुई थी. मृत महिला के भाई ने बताया कि नवविवाहिता के ससुराल वाले उससे पैसों की मांग करते थे. उससे घर से पैसे मंगाने के लिए कहते थे. इसी बात को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था. शनिवार रात को भी जेठ ने वंदना से पैसे मांगे. उसने पैसे नहीं दिए तो विवाद शुरू हो गया. इसी बीच वंदना के जेठ उधव ने अवैध बंदूक से उसे गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं, इस वारदात के बाद परिवार के लोग फरार है. पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

Latest News

बिहार में इंटरकास्ट शादी करने पर ढाई लाख रुपये, Pre निकालने पर 1 लाख रुपए देगी सरकार, CM सम्राट का बड़ा ऐलान

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य की महिलाओं को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है....

More Articles Like This